सिर्फ वयस्कों के लिए है 'दिल कबड्डी' : इरफान
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म 'दिल कबड्डी' अभिनेता इरफान खान की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें सेक्स की भरमार है।
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म 'दिल कबड्डी' अभिनेता इरफान खान की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें सेक्स की भरमार है।
इरफान ने आईएएनएस से कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसा किरदार निभाने का मौका कभी नहीं मिला। इरफान ने कहा कि यह सिर्फ वयस्कों की फिल्म है और यह बात कबूल करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।
इरफान के अनुसार यह फिल्म स्त्री पुरूष संबंधों में बईमानी के बारे में है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के तय मापदंडों के लिहाज से वह इसे पुरुष-महिला के रिश्तों में बेईमानी मानते हैं। कई बार लोग एक रिश्ते से खुश नहीं होते और कहीं और से संतुष्टि चाहते हैं। फिल्म में इरफान ऐसा ही एक किरदार निभा रहे हैं।
'लाइफ..इन ए मेट्रो' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के बल पर आलोचकों की प्रशंसा पा चुके इरफान टिगमांशु धूलिया की फिल्म 'पान सिंह तोमर' में गोल्ड मैडल पा चुके मैराथन धावक की भूमिका में हैं।
सोहा अली खान के साथ 'दिल कबड्डी' और लारा दत्ता के साथ 'बिल्लो बारबर' में अभिनय कर रहे इरफान तब्बू के साथ मीरा नायर की एक फिल्म भी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
