तेलंगाना पार्टी ने दी अपना शासन चलाने की चेतावनी

हैदराबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता से नेता बने फिल्म स्टार चिरंजीवी ने अलग तेलंगाना राज्य का समर्थन कर इस मुद्दे को हवा दे दी है। नवगठित नव तेलंगाना प्रजा पार्टी (एनटीपीपी) ने चेतावनी दी है कि यदि एक नवम्बर तक तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता है तो दो नवम्बर से वे तेलंगाना क्षेत्र में अपना शासन चलाएंगे।

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से अलग होकर पिछले माह एनटीपीपी की घोषणा करने वाले टी. देवेंदर गौड़ ने बुधवार रात एक रैली को संबोधित करते हुए मांग की कि राज्य विधानसभा या संसद से प्रस्ताव पारित कर यदि एक नवम्बर तक अलग तेलंगाना राज्य की घोषणा नहीं की जाती है तो इस क्षेत्र में हम अपना शासन चलाएंगे।

उन्होंने कहा, "अलग तेलंगाना राज्य की घोषणा नहीं होती तो दो नवम्बर से सभी साइनबोर्ड्स से आंध्रप्रदेश का नाम हटाकर तेलंगाना कर दिया जाएगा और साथ ही सभी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्लेटों में भी तेलंगाना लिखा जाएगा।"

इस मौके पर उन्होंने तेलंगाना आंदोलन को और धार देने के लिए आगामी 3 सितम्बर से यात्रा पर निकलने का ऐलान किया। उनकी यह यात्रा तेलंगाना क्षेत्र के सभी 10 जिलों से होकर गुजरेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+