लंदन के दर्शकों के कायल हुए बिग बी

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कहा है कि लंदन में पुत्र अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय दर्शकों ने जो हौसलाआफजाई की, वे उससे अभिभूत हैं।

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कहा है कि लंदन में पुत्र अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय दर्शकों ने जो हौसलाआफजाई की, वे उससे अभिभूत हैं।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुझे इस कार्यक्रम से पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ था। दर्शकों की प्रतिक्रिया पूरी तरह अप्रत्याशित और अभिभूत करने वाली थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान करीब 20 हजार दर्शकों ने खड़े होकर उसका लुत्फ उठाया।"

अपने 'अनफॉर्गेटेबल' वर्ल्ड टूर के दौरान बिग बी ने रविवार को लंदन के '02 एरेना' में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा और अभिनेता रितेश देशमुख भी उनके साथ थे।

बिग बी ने कहा, "यह अनुभव दिल को छू लेने वाला था। मैंने पहले कभी ऐसी प्रस्तुति नहीं की और न ही दर्शकों को कभी ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते देखा है।"

प्रीति ने कहा," यह मान लेना चाहिए कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शक वहां मुख्य रूप से बिग बी को देखने आए थे और वे ही आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। शिल्पा ने कहा, "बिग बी सही मायने में रॉक स्टार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+