डूरंड कप : जेसीटी जीता, एयर इंडिया और टीएफए मैच ड्रा

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जेसीटी ने डूरंड कप क्वार्टर फाइनल लीग दौर के अभियान की गुरुवार को जीत के साथ शुरुआत की, जबकि एयर इंडिया को टाटा फुटबाल अकादमी (टीएफए) ने बराबरी पर रोक दिया।

क्वार्टर फाइनल दौर के मुकाबलों के पहले दिन जेसीटी ने जहां स्पोर्टिग क्लब डी गोवा को 3-1 से पराजित किया, वहीं टीएफए ने मजबूत समझे जाने वाले एयर इंडिया को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया।

ग्रुप-दो के मुकाबले में जेसीटी के लिए बलजीत सिंह ने 24वें, पवन कुमार ने 30वें और बलदीप सिंह ने 76वें मिनट में गोल किए, जबकि गोवा के लिए लाविनो फर्नाडिस ने एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ जेसीटी अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गया है। गोवा की टीम दूसरे स्थान पर है।

दिन के पहले मुकाबले में टीएफए ने एयर इंडिया को जोरदार टक्कर दी। तमाम प्रयासों के बावजूद एयर इंडिया टीएफए की रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाया, जिसका नतीजा हुआ कि उसे अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।

दूसरे हाफ में हालांकि एयर इंडिया के सुभाष सिंह ने कई शानदार मूव बनाए, लेकिन टीएफए के खिलाड़ियों ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+