वर्ष 2060 तक ब्रिटेन ईयू का सर्वाधिक आबादी वाला देश होगा

लंदन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों में से ब्रिटेन वर्ष 2060 तक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा।

ईयू के सांख्यिकीय कार्यालय 'यूरोस्टेट' ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2060 तक ब्रिटेन की जनसंख्या 6.1 करोड़ से बढ़कर 7.7 करोड़ हो जाएगी।

'ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन' (बीबीसी) ने बुधवार को इस संबंध में रिपोर्ट प्रसारित की। 'यूरोस्टेट' की रिपोर्ट के अनुसार ईयू देशों की जनसंख्या में इजाफा यहां के लोगों की औसत आयु में वृद्धि के कारण होगा।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 में ब्रिटेन में 65 वर्ष की उम्र के लोगों की संख्या जहां 16.1 प्रतिशत है, वह वर्ष 2060 तक 24.7 प्रतिशत हो जाने की संभावना है।

ब्रिटेन में 80 वर्ष या उससे ज्यादा की उम्र वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस उम्र के लोगों की फिलहाल संख्या 4.5 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा बढ़कर नौ फीसदी हो जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यदि 'यूरोस्टेट' के अनुमान सही साबित हुए,तो वर्ष 2060 तक ब्रिटेन की आबादी में से 42.1 फीसदी लोग सेवानिवृत्ति की आयु से ज्यादा उम्र के होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+