चैंपियंस लीग में खेलेगा एट्लेटिको मैड्रिड
मैड्रिड, 28 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब एट्लेटिको मैड्रिड ने बुधवार को खेले गए अहम मुकाबले में जर्मनी के क्लब श्हाल्के को 4-0 से हराकर चैंपियंस लीग में खेलने की योग्यता हासिल कर ली।
एट्लेटिको मैड्रिड ने चैपियंस लीग क्वालिफाइंग दौर में अब तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें से चार में उसे जीत मिली है। जर्मनी के क्लब गेलसेनर्किचेन ने दो सप्ताह पहले खेले गए मैच में उसे 1-0 से पराजित किया था।
बहरहाल, एट्लेटिको मैड्रिड के लिए पहला गोल 19वें मिनट में सर्गियो एग्वेरो ने किया। इसके सात मिनट बाद डिएगो फोर्लान ने एक और गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
जर्मनी के स्ट्राइकर केविन कुरायंकी 63वें मिनट में वेस्टरमान के पास को गोल में बदलने में नाकाम रहे, लेकिन इसके सात मिनट बाद एग्वेरो के पास पर गोल कर लुइस गार्सिया ने एट्लेटिको को 3-0 से आगे कर दिया। अब तो एट्लेटिको की जीत महज औपचारिकता रह गई थी, जो 73वें मिनट में क्रिश्चियन पांडर ने एक और गोल कर पूरी कर दी।
एट्लेटिको मैड्रिड 1997 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग में पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
