ब्रिटेन ने असेंसन द्वीप पर दावा पेश किया

लंदन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन ने बुधवार को दक्षिणी अटलांटिक सागर में स्थित असेंसन द्वीप पर अपना दावा औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया।

यह द्वीप पहले से ही ब्रिटेन के समुद्री क्षेत्र में स्थित द्वीप सेंट हेलेना का भाग है और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार किसी भी देश का अपने तट से 200 समुद्री मील की दूरी तक स्थित प्रदेशों में स्थित संसाधनों पर पूरा अधिकार होता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ब्रिटेन ने इस आधार पर अपना दावा प्रस्तुत किया है कि इस द्वीप का पानी के अंदर विस्तार बहुत अधिक है। उसके दावे की सफलता बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करती है कि यह वैज्ञानिक रूप से कितना सही है।

गौरतलब है कि आधुनिक तकनीक की मदद से दूरस्थ तेल एवं गैस क्षेत्रों के दोहन की संभावनाएं अधिक होने की वजह से हाल में समुद्री क्षेत्रों पर स्वामित्व की लड़ाई भी बढ़ गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+