मुझे इमरान और रणबीर दोनों पसंद हैं: बिपाशा
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि फिल्म 'जाने तू.. या जाने ना' के अभिनेता इमरान खान हों या फिर 'बचना ऐ हसीनों' के अभिनेता रणबीर कपूर, दोनों ही इन दिनों उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।

फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में बिपाशा रणबीर के साथ काम भी कर चुकी हैं। 'जाने तू..' में इमरान के शानदार अभिनय की बिपाशा दिल खोलकर सराहना करती हैं। वे कहती हैं कि रणबीर के सामने भी वे ऐसा करती हैं और वह इसका बिल्कुल भी बुरा नहीं मानते।
बिपाशा ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें यकीन है कि बहुत जल्द इमरान का नाम बेहतरीन कलाकारों में लिया जाएगा।
इन दिनों बिपाशा निर्देशक अब्बास-मस्तान की फिल्म 'मिस्टर फ्रॉड' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
बिपाशा के प्रेमी व अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'आशाएं' रिलीज के लिए तैयार है। बिपाशा इस फिल्म के प्रमोशन से भले ही न जुड़ी हों, लेकिन वे इसे टिकट खरीदकर सिनेमाघर में देखने जरूर जाना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications