पॉप गायक माइकल जैक्सन हुए 50 साल के

सांता मारिया (कैलिफोर्निया), 28 अगस्त (आईएएनएस)। लंबे समय तक पॉप की दुनिया का चमकता सितारा रहे माइकल जैक्सन शुक्रवार, 29 अगस्त को 50 साल के हो जाएंगे। इस अवसर पर नीवरलैंड स्थित उनके फॉर्म हाउस का खालीपन उनकी एकाकी जीवन की कहानी बयां कर रहा है।

सांता मारिया (कैलिफोर्निया), 28 अगस्त (आईएएनएस)। लंबे समय तक पॉप की दुनिया का चमकता सितारा रहे माइकल जैक्सन शुक्रवार, 29 अगस्त को 50 साल के हो जाएंगे। इस अवसर पर नीवरलैंड स्थित उनके फॉर्म हाउस का खालीपन उनकी एकाकी जीवन की कहानी बयां कर रहा है।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार महज 11 साल में जो कि खेलने-कूदने की उम्र होती है, उन्हें व्यावसायिक गायक बना दिया गया। अपने बचपन को इस उम्र में जीने की उनकी ललक बची हुई थी। इसी वजह से उन्होंने बच्चों के लिए एक शरण स्थल का निर्माण कराया, लेकिन किस्मत को यह गंवारा नहीं हुआ। वर्ष 1993 और 2003 में उन पर बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा।

अपने जीवन काल में जैक्सन ने नाम और पैसा ही नहीं, अपने चाहने वालों का प्यार भी खूब बटोरा। 'थ्रिलर', 'ऑफ द वॉल', 'बिली जीन' और 'बीट इट' जैसे उनके कई पॉप अलबम जबरदस्त हिट रहे और पॉप की दुनिया में उन्होंने अपना अलग मुकाम बनाया।

जल्दी ही गायन के बजाय अपने रूखे व्यवहार और प्लास्टिक सर्जरी की वजह से जैक्सन अखबारों की सुर्खियों में रहने लगे। लिजा-मैरी प्रेसली के बाद उन्होंने नर्स डेबी रॉवी से विवाह रचाया। उनके 11, और 6 वर्ष के दो बेटे और 10 वर्ष की बेटी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+