घाटी में कर्फ्यू में दूसरे दिन भी ढील

श्रीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी कर्फ्यू में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी, ताकि लोग जरूरत का सामान खरीद सकें।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जनता को राहत देने के लिए कर्फ्यू में दोपहर को ढील दी जाएगी। ढील का समय और अवधि विभिन्न कार्यकारी मेजिस्ट्रेट पुलिस के साथ परामर्श के बाद लेंगे।"

इस बीच नियंत्रण रेखा के आर-पार चलने वाली श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा आज चलेगी और प्रशासन ने घोषणा की है कि बस टिकट को कर्फ्यू पास समझा जाएगा, ताकि यात्री बस अड्डे तक पहुंच सके।

बुधवार को घाटी में कर्फ्यू में ढील के दौरान दो प्रदर्शनकारी मारे गए थे और तीन सुरक्षाकर्मियों समेत 10 अन्य घायल हो गए थे।

एक प्रदर्शनकारी की हंडवाड़ा कस्बे में उस समय मारा गया, जब एक स्थानीय मस्जिद में इबादत के बाद लौटते समय भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया।

बदगाम जिले में सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी मारा गया।

घाटी में सोमवार को लाल चौक तक अलगाववादियों के प्रस्तावित मार्च से पहले ही रविवार तड़के चार बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके अलावा प्रमुख अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। वे तीनों अभी तक पुलिस हिरासत में हैं।

इनके अलावा प्रशासन बुधवार को गिलानी की तहरीक-ए हुर्रियत पार्टी के वरिष्ठ नेता अशरफ सहरी और दुख्तारन-ए मिलात की प्रमुख आसिया अंदराबी तथा अन्य दसियों नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया था।

इस बीच अलगाववादियों की समन्वय समिति की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि इन गिरफ्तारियों से उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+