मप्र में हड़ताल का मिला-जुला असर, बस संचालन अत्यावश्यक सेवा घोषित (लीड-2)

भोपाल 27 अगस्त (आईएएनएस) मध्यप्रदेश में बस हड़ताल के पहले दिन पूरे प्रदेश में मिला जुला असर रहा। सरकार ने बस संचालन को अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया हैं। ऐसा करके बस का संचालन न करने वाले मालिकों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई करने के संकेत दे दिए हैं।

बस मालिकों में पहले पड़ी फूट और अब सरकार द्वारा उठाए गए कदम से हड़ताल के और कमजोर होने के आसार बनने लगे हैं।

यात्री किराए में बढोतरी और त्रिस्तरीय कर प्रणाली को खत्म किए जाने की मांग को लेकर बुधवार से बस ऑपरेटर बेमियादी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के पहले दिन पूरे प्रदेश में मिला जुला असर रहा। हड़ताल पर जाने से एक दिन पहले ही बस ऑपरेटर में मतभेद उभरने लगे थे। अलग अलग क्षेत्रों के बस मालिकों की राय में अंतर था। जो हड़ताल के पहले दिन ही साफ नजर आ गया।

मध्यप्रदेश अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा भी मानते हैं कि आपसी सामंजस्य में कमी का ही नतीजा रहा कि पहले दिन ही हड़ताल अपना प्रभाव नहीं दिखा पाई। यह चिंता का विषय है और इसकी समीक्षा करनी होगी। वे स्वीकारते हैं कि बस मालिकों में फूट पड़ गई है।

वहीं महानगरीय बस सेवा के सचिव भूपेंद्र जैन का कहना है कि सुबह के वक्त बहुत कम बसें चल रही थीं मगर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा धमकाए जाने के कारण कई बस मालिक दहशत में आ गए और उन्होंने अपनी बस चला दी। सरकार की ओर से मिली धमकियों का ही असर रहा कि कई मागोर्ं पर बसें दौड़ने लगी थीं।

प्रदेश के परिवहन मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा कर में कटौती का निर्णय एक सप्ताह के भीतर कर लिए जाने के आश्वासन के बावजूद बस ऑपरेटरों ने बुधवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

भोपाल से इन्दौर, सागर, छतरपुर, रीवा, सतना, उज्जैन आदि स्थानों के लिए जाने वाली बसें नहीं चलीं। वहीं पिपरिया, होशंगाबाद, ब्यावरा, सीहोर, आदि मागोर्ं पर बसों के चलने का सिलसिला जारी है। इसी तरह की स्थिति ग्वालियर, जबलपुर आदि क्षेत्रों में भी रहीं।

इस हड़ताल के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जिन्हें लंबी दूरी तय करना है और उन इलाकों तक के लिए रेल सुविधा नहीं है।

सरकार ने इस हड़ताल से निपटने के लिए अपने स्तर पर कदम उठाए। परिवहन मंत्री ने जोर जबरदस्ती से बसों को रोकने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसी के तहत सभी बस स्टैंडों पर परिवहन विभाग के अमले के साथ पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है ताकि कोई बस संचालन को प्रभावित न कर सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+