हरिता सीटिंग्स संयुक्त उद्यम स्थापित करेगी
मुम्बई, 22 अगस्तः वाहनों के सीट बनाने वाली हरिता सीटिंग सिस्टम्ज ने कहा कि उसने जर्मनी की एफएस फेरर आटोमोटिव जीएमबीएच के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की योजना बनाई है।
जर्मनी की एफ एस फेरर आटोमोटिव जीएमबीएच की वाहनों के लिये अंदरूनी कलपुर्जों का विनिर्माण में विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी ने बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) को दी जानकारी में बताया कि संयुक्त उद्यम सीटों एवं प्लास्टिक कलपुर्जों के लिये मोल्डेड फोम पैड्स का विनिर्माण करेगा।


Click it and Unblock the Notifications
