सप्ताहांत पर संभले शेयर बाजार (राउंडअप)
मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कल की भारी गिरावट के बाद सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में सुधार का रुख दिखा और सेंसेक्स 158 तथा निफ्टी 44 अंक ऊपर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान निवेशकों ने धातु, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं, बैंकिंग, तेल, आटो और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों की लिवाली की और इसने शेयर बाजारों को कल लगे झटके से उबरने में मदद की।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' कल के मुकाबले सुबह 90.34 अंक गिरकर 14,953.39 पर खुला। कारोबार की समाप्ति पर यह 157.76 अंक यानी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 14,401.49 पर था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 14,428.52 के उच्चतम और 14,136.86 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में हल्की तेजी जबकि स्मालकैप सूचकांक में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक आज 19.39 अंकों की बढ़त के साथ 5,726.85 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक आज 11.17 अंकों की गिरावट के साथ 6,925.85 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी कल की बंदी के मुकाबले 43.60 अंकों यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 4,327.45 पर बंद हुआ। सुबह यह कल के ही स्तर 4,283.85 पर ही खुला था। दिन के कारोबार के दौरान इसने 4,337 का उच्चतम और 4,248 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
शुक्रवार को कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। बीएसई में 1,413कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई और 1,210 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, सेल, भेल, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एचयूएल, ओएनजीसी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने सबसे अधिक लाभ कमाया।
एनएसई में 9,366.61 करोड़ रुपये का नकद और 44,332.45 करोड़ रुपये का फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफ एंड ओ) कारोबार हुआ। बीएसई के नकद खंड में 4,052.21 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
