इंदौर में भाई की गोली ने ली बहन की जान
इंदौर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को भाई के हाथों पिस्तौल से अचानक चली गोली ने बहन की जान ले ली। पुलिस पिस्तौल को बरामद कर आरोपी भाई की तलाश कर रही है।
इंदौर के तुकोगंज थाने के प्रभारी दिलराज सिंह बघेल ने आईएएनएस को बताया कि दुबे का बगीचा में रहने वाला गौरव देशी पिस्तौल से छेड़- छाड़ कर रहा था, इस पर उसकी बहन पूजा ने पूछताछ की तथा जानना चाहा कि वह यह पिस्तौल कहां से लेकर आया है। तभी गौरव के हाथ से अचानक पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और उससे निकली गोली पूजा के सिर में जा लगी।
गंभीर हालत में पूजा को यशवंत राव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बघेल ने बताया कि पुलिस ने पिस्तौल को बरामद कर लिया है साथ ही गौरव की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
