सजीव वृक्ष बनेंगे घरेलू उपयोग की वस्तुएं!

लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। क्या आप सोच सकते हैं कि सजीव वृक्षों की मदद से बैठने के बेंच, गेट अथवा स्ट्रीट लैंप आदि बनाए जा सकते हैं।

तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा संभव है। इस विचार को उन्होंने 'पारिस्थितिकी वास्तुकला' (इको-आर्किटेक्च र) नाम दिया है।

इस तकनीक के सहारे वृक्षों को धीरे-धीरे जरूरी उपयोग की वस्तुओं के रूप में ढालने की कोशिश की जा रही है। शुरुआत में इस तकनीक के सहारे पार्क और अस्पताल में बैठने वाली बेंच, खेल के मैदान में इस्तेमाल होने वाली आकृतियां, स्ट्रीट लैंप और गेट आदि बनाए जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय के अमरान इशेल ने कहा, "यह एकदम नया विचार है जिसमें लकड़ी के प्रयोग की जगह सीधे वृक्ष को ही मनचाहे आकार में ढाल लिया जाता है।"

इस संबंध में प्रारंभिक प्रयोग विश्वविद्यालय के 'साराह रेसिन रूट रिसर्च लेबोरेटरी' में किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने इस तकनीक का पेटेंट भी हासिल कर लिया है।

प्रारंभिक योजना के रूप में यह तकनीक अमेरिका, आस्ट्रेलिया और इजरायल में आजमाई जा रही है, जिसके सफल होने पर इसका व्यापक व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू किया जाएगा।

शोधकर्ताओं को यकीन है कि अगर तकनीक सफल सिद्ध हुई, तो आगे चलकर इसके सहारे पूरा का पूरा घर खड़ा किया जा सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+