सोनिया से मिले कोड़ा, फैसले की घोषणा शनिवार को (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की शुक्रवार शाम को करीब एक घंटे बैठक हुई। बैठक के बाद कोड़ा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का पद छोड़ेंगे या नहीं इस बारे में अपने फैसले की घोषणा शनिवार को करेंगे।

सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से बाहर निकलते समय कोड़ा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं अपने फैसले की घोषणा शनिवार को करुं गा। "

रांची से यहां आने के बाद वे सबसे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद से मिले।

सूत्रों के अनुसार कोड़ा संभवत: शनिवार को अपना पद छोड़ देंगे।

माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन ने कांग्रेस और राजद के सहयोग से सरकार बनाने के लिए आवश्यक विधायकों का समर्थन जुटा लिया है।

इससे पहले रांची से नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोड़ा ने संवाददाताओं से कहा था, "मुझे आशा है कि संप्रग के नेता मेरे दृष्टिकोण को समझ पाएंगे। मैंने राज्य के विकास के लिए काम किया है।"

कोड़ा के साथ उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी भी नई दिल्ली आए। मरांडी ने कहा, "राज्य में नेतृत्व में बदलाव करने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

इससे पूर्व नई दिल्ली में गुरुवार को संप्रग नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बैठक हुई थी। बैठक में हिस्सा लेने वालों में झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन भी शामिल थे।

गौरतलब है कि झामुमो द्वारा समर्थन वापसी के बाद कोड़ा सरकार अल्पमत में आ गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+