बीजिंग ओलंपिक : अर्जेटीना और नाइजीरिया के बीच होगा फुटबाल फाइनल

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिका की फुटबाल महाशक्ति अर्जेटीना और अफ्रीकी 'पावरहाउस' नाइजीरिया की पुरुष टीमों के बीच बीजिंग ओलंपिक की फुटबाल स्पर्धा फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।

अर्जेटीना की टीम नाइजीरिया से 1996 के अटलांटा ओलंपिक के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। खिताबी मुकाबला 'बर्ड नेस्ट' नाम से मशहूर नेशनल ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा।

1996 में नाइजीरिया ने सेमीफाइनल में ब्राजील को पराजित किया था, लेकिन अर्जेटीना की टीम उसकी तुलना में ज्यादा सशक्त दिख रही है।

अर्जेटीना ने सेमीफाइनल में पुर्तगाल को पराजित किया था, जबकि क्वार्टर फाइनल में उसने स्पेन को हराया था। इसके बावजूद नाइजीरिया ने उसे हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

1996 की तरह इस बार भी नाइजीरिया की टीम को कमजोर आंका जा रहा है, लेकिन अर्जेटीना के खिलाड़ी अच्छी तरह जानते हैं कि नाइजीरिया के खिलाड़ी उलटफेर करने में माहिर हैं, लिहाजा उनकी रणनीति बिल्कुल साफ होगी।

अर्जेटीना किसी भी लिहाज से नाइजीरिया को कमजोर आंकने की भूल नहीं करेगा। हालांकि नाइजीरिया के कोच सैमसन सिसिया मानते हैं कि अर्जेटीना के अपेक्षाकृत कमजोर होने के कारण उनकी टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है।

दूसरी ओर, अर्जेटीना के खिलाड़ी अपने अब तक के शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+