कश्मीर में अलगाववादियों की रैली में जुटे हजारों लोग (लीड-2)

श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीनगर में हजारों लोगों ने ईदगाह मैदान में आयोजित अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस की रैली में शिरकत की। लोगों ने आजादी और इस्लाम के समर्थन में नारे लगाए।

हुर्रियत नेताओं का भाषण सुनने के लिए घाटी के कोने-कोने से समर्थक यहां पहुंचे। लोगों ने पहले शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की उसके बाद रैली में भाग लिया।

हुर्रियत के दोनों धड़ों की ओर से किए गए ईदगाह तक मार्च के आह्वान के मद्देनजर घाटी में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्थाएं और निजी कार्यालय बंद रहे और वाहन भी नहीं चले।

इस रैली में जिन प्रमुख अलगाववादी नेताओं ने हिस्सा लिया उनमें हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी, उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारुक और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक शामिल थे। इस मौके पर फारुक ने घोषणा की कि सोमवार को लाल चौक पर एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के लिए हजारों लोगों के जुटने की संभावना के मद्देनजर मेयर सलमान सागर ने ईदगाह मैदान की सफाई करवा दी थी।

सूत्रों ने बताया कि मेयर ने मैदान की सफाई का प्रबंध करने के लिए गुरुवार शाम श्रीनगर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में एक दल वहां भेजा था।

उधर, श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग खोले जाने और राज्य में सुरक्षा बलों को विशेषाधिकार देने वाले कानूनों को रद्द करने की हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी नेता मीरवाइज उमर फारूक की मांग का नेशनल कांफ्रेंस ने भी समर्थन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+