महंगे तेल की वजह से 100,000 मैक्सिकन कंपनियों पर ताला

मैक्सिको, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में आए हालिया उछाल और कर संबंधी नए कानूनों की वजह से मैक्सिको की कम से कम एक लाख छोटी कंपनियां बंद हो गईं। लघु एवं मंझोली कंपनियों के लातिन संगठन 'अलमपाइम' ने यह जानकारी दी।

अलमपाइम ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कंपनियों के बंद होने के अन्य कारण अनुचित प्रतिस्पर्धा और व्यापार करने का भूमिगत एवं गैरकानूनी तरीका है।

अलमपाइम के अध्यक्ष प्रेडो सलसेडो गार्सिया ने कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर कारोबारी माहौल में गिरावट की वजह से बहुत सारी कंपनियों ने आधिकारिक सूचिबद्धता रद्द करवा दी है और अपना करोबार भूमिगत कर लिया है। ऐसा करके वे करों से बचना चाहती हैं।"

गार्सिया ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कंपनियों के बंद होने से मैक्सिको में बेरोजगारी की दर बढ़ेगी। अलमपाइम के मुताबिक मैक्सिको में अधिकृत तौर पर लगभग चालीस लाख अति लघु, लघु और मंझोली कंपनियां हैं। गैरकानूनी तरीके से चलने वाली कंपनियों की संख्या लगभग 1.2 करोड़ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+