पाकिस्तान में 6 सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव

इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद का चुनाव 6 सितंबर को होगा। यह घोषणा पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने शुक्रवार को की।

ईसीपी के सचिव कंवर दिलशाद ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने का काम 26 अगस्त को शुरू होगा।

टेलीविजन चैनल डॉन ने दिलशाद के हवाले से बताया कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय तथा प्रांतीय असेंबलियों में सुबह दस बजे से अपराह्न् तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा।

चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में चारों प्रांतीय असेंबलियों और राष्ट्रीय असेंबली तथा सीनेट के सदस्य शामिल हैं।

परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग से बचने के लिए गत सोमवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति के इस्तीफे के 30 दिन के भीतर राष्ट्रपति पद के चुनाव कराए जाने चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+