छिंदवाड़ा में दिखी कमलनाथ की ताकत

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को एकजुट करने के लिए छिंदवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन से कांग्रेस कितनी एकजुट होगी इसका आंकलन करना आसान नहीं है, मगर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ताकतवर हैं यह बात जरूर एक बार फिर साबित हो गई है।

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को एकजुट करने के लिए छिंदवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन से कांग्रेस कितनी एकजुट होगी इसका आंकलन करना आसान नहीं है, मगर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ताकतवर हैं यह बात जरूर एक बार फिर साबित हो गई है।

पूरे छिंदवाड़ा को सम्मेलन के लिए कांग्रेस के बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वारों से पाट दिया गया था। हर तरफ सिर्फ कमलनाथ ही नजर आ रहे थे। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी के अलावा अगर किसी नेता की हर बैनर और पोस्टर में तस्वीर थी तो वह कमलनाथ की थी। यह इलाका कमलनाथ का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। इसका प्रमाण भी इस कार्यकर्ता सम्मेलन ने दे दिया है। कमलनाथ से जब पूछा गया कि क्या वे इस सम्मेलन का श्रेय लेना चाहेंगे तो वे इसे टाल गए।

ग्वालियर के डबरा में हुए सम्मेलन के बाद संभवत: यह पहला मौका है जब कांग्रेस के प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता एक साथ एक मंच पर नजर आए। कमलनाथ के अलावा महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी बी़ नारायण सामी, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी, वीरप्पा मोइली, सत्यब्रत चतुर्वेदी, दिग्विजय सिंह, कान्तिलाल भूरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जमुना देवी, सुभाष यादव, अजय सिंह की मौजूदगी से कांग्रेस ने एकजुट होने का संदेश दिया है।

इस आयोजन के जरिए कांग्रेस के विपरीत ध्रुवों वाले दिग्गजों को एक मंच पर लाकर कमलनाथ ने इतना तो एहसास करा ही दिया है कि पार्टी के सभी नेता किसी न किसी रूप में उनके साथ हैं। इस आयोजन से कांग्रेस को कितना लाभ होगा कहा नहीं जा सकता मगर कमलनाथ की पार्टी के भीतर पकड़ अब भी बरकरार है, इतना जरूर साबित हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+