अल्जीरिया धमाकों की जिम्मेदारी अल कायदा ने ली

काहिरा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अल्जीरिया में बीते सप्ताह हुए दो कार बम धमाकों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन अल कायदा की उत्तरी अफ्रीकी शाखा ने ली है। इन धमाकों में 12 लोग मारे गए थे।

अल-जजीरा टेलीविजन नेटवर्क पर गुरुवार को प्रसारित ऑडियो टेप में अल कायदा के प्रवक्ता ने दावा किया कि अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स से 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित बैइरा में बुधवार को हुए विस्फोटों को अल कायदा ने अंजाम दिया था।

ये दोनों धमाके आत्मघाती हमलावरों ने किए थे। पहला धमाका उस समय हुआ था जब एक आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से लदी कार में सवार होकर सैन्य प्रशासन के कार्यालय के परिसर में दाखिल हो गया। वहीं दूसरा आत्मघाती हमलावर कार को एक होटल की ओर लेकर गया, लेकिन उसकी दिशा बदल गई और कार एक बस से टकरा गई थी।

अल कायदा ने मंगलवार को भी अल्जीयर्स से 60 किलोमीटर पूर्व में स्थित इस्सर्स में विस्फोट किया था। यहां हमलावर ने विस्फोटक से लदी कार को एक स्कूल के गेट से टकरा दिया था, जहां पुलिस अकादमी के परीक्षार्थी एकत्रित हुए थे। इस धमाके में 43 लोग मारे गए थे और 45 घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+