नेपाल में माओवादी सरकार ने शपथ ग्रहण किया

काठमांडु, 22 अगस्त (आईएएनएस)। माओवादी नेता पुष्प कमल दहाल (प्रचंड) के नेतृत्व वाली गणतांत्रिक नेपाल की पहली संघीय सरकार ने शुक्रवार शाम को शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही नेपाल में राजनीतिक अनिश्चितता का दौर खत्म हो गया और एक नए युग की शुरुआत हुई।

काठमांडु, 22 अगस्त (आईएएनएस)। माओवादी नेता पुष्प कमल दहाल (प्रचंड) के नेतृत्व वाली गणतांत्रिक नेपाल की पहली संघीय सरकार ने शुक्रवार शाम को शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही नेपाल में राजनीतिक अनिश्चितता का दौर खत्म हो गया और एक नए युग की शुरुआत हुई।

प्रचंड ने नए मंत्रिमंडल के आठ सदस्यों को जनता के नाम पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 'कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल-यूनिफाइड माकर्ि्सस्ट लेनिनिस्ट (यूएमएल) ने अपने प्रतिनिधियों को इस समारोह से बाहर ही रखा और नई सरकार में शामिल नहीं होने की धमकी भी दे डाली।

सरकार का शपथग्रहण समारोह दो घंटे देर से शुरू हुआ, क्योंकि माओवादियों के प्रति यूएमएल का रुख कभी गरम और कभी नरम रहा। वे शांति और पुनर्निर्माण मंत्रालय की मांग कर रहे थे। यह मंत्रालय प्रधानमंत्री के बाद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

यूएमएल ने आनन-फानन में एक बैठक बुलाई, जिसके बाद यह घोषणा की गई कि उन्हें मनमाफिक मंत्रालय नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वे सरकार में शामिल नहीं होंगे।

गौरतलब है कि नेपाल में लगभग चार महीने पहले चुनाव हुए हैं। कई अड़चनों के कारण सरकार के गठन में देरी होती आई। अब प्रचंड के लिए आगे की मंजिल भी आसान नहीं है। उनकी सहयोगी पार्टियां संतुष्ट नहीं हैं और वे कभी भी सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+