ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में वृद्धि से अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
वाशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में वृद्धि के कारण गुरुवार को भी अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी बरकरार रही। लेकिन वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है।
गुरुवार को न्यूयार्क में अक्टूबर में की जाने वाली आपूर्ति के लिए कच्चे तेल की कीमतें 4.9 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 121.23 बैरल प्रति डालर पर पहुंच गई। इससे एक्सान मोबिल और शेवरान कारपोरेशन जैसी तेल कंपनियों के शेयरों में वृद्धि हुई।
गुरुवार को डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक में 12.78 अंकों (0.1 प्रतिशत) की वृद्धि हुई और यह 11,430.21 अंकों पर पहुंच गया। स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक में 3.18 अंकों (0.3 फीसदी)की वृद्धि देखी गई और यह1,277.72 पर पहुंच गया। नैस्डेक सूचकांक में 8.7 अंकों (0.4प्रतिशत) की गिरावट आई और यह 2,380.38 पर पहुंच गया।
अमेरिकी डालर में गिरावट देखी गई और यह बुधवार के 68.82यूरो से घटकर गुरुवार को 67.11 यूरो पर पहुंच गया। जापानी येन के मुकाबले भी डालर की कीमत में गिरावट हुई और यह 109.82 येन से गिरकर108.49 येन हो गई।
गुरुवार को सोना 839 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि बुधवार को यह 816.30 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*