रतन टाटा ने सिंगुर से निकलने की चेतावनी दी (लीड-2)

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे सस्ती कार 'नैनो' की सिंगुर स्थित निर्माणाधीन उत्पादन इकाई के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला इतना तूल पकड़ा कि रतन टाटा ने टाटा मोटर्स की इस परियोजना को बीच में ही रोक देने की धमकी दे डाली।

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे सस्ती कार 'नैनो' की सिंगुर स्थित निर्माणाधीन उत्पादन इकाई के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला इतना तूल पकड़ा कि रतन टाटा ने टाटा मोटर्स की इस परियोजना को बीच में ही रोक देने की धमकी दे डाली।

सिंगुर में फैक्ट्री के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर हिंसक आंदोलन चल रहे हैं।

टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने शुक्रवार को कहा कि बड़े स्तर पर निवेश का यह अर्थ नहीं है कि परियोजना से पीछे हटना असंभव हो। उन्होंने कहा, "यह निर्णय कोलकाता को लेना है कि हम अवांछित निवासी चाहते हैं या पश्चिम बंगाल का अच्छा कारपोरेट नागरिक।"

पश्चिम बंगाल सरकार के कई मंत्रियों एवं आला अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद टाटा ने संवाददाताओं से कहा, "इस वातावरण में हम संयंत्र का संचालन नहीं कर सकते। यदि पश्चिम बंगाल हमें चाहता है, तो हमें यहां रहने और राज्य के विकास का हिस्सा बनने में बड़ी खुशी होगी।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से उन्हें भावनात्मक लगाव रहा है। लेकिन, अब वे महसूस कर रहे हैं कि उन्हें यहां पसंद नहीं किया जा रहा है, कारण चाहे जो भी हो।

उन्होंने कहा कि औद्योगिकरण की प्रक्रिया से ग्रामीण समुदाय को बाहर नहीं रखा जा सकता। वे नहीं समझते कि औद्योगिकरण के बिना ग्रामीणों की समृद्धि संभव है।

टाटा ने कहा कि कोलकाता से लगभग 40 किलोमीटर दूर सिंगुर में सरकार ने जो जमीन उनकी कंपनी को मुहैया कराई है, वह उपजाऊ नहीं है और अगले दो वर्ष तक वहां खेती भी संभव नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा गतिविधियों का समूह की भविष्य की योजनाओं पर प्रभाव पड़ेगा? उन्होंने कहा, "क्यों नहीं, पड़ेगा।"

टाटा ने कहा, "यदि कोई समझता है कि बड़े स्तर पर निवेश के बाद परियोजना से पीछे हटना संभव नहीं हो पाएगा, तो मैं उन्हें बता दूं कि अपने लोगों की रक्षा के लिए हम ऐसा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि 15 अरब रुपये जैसे से भारी भरकम निवेश का यह मतलब नहीं है कि कदम वापस नही लिए जा सकते। उन्होंने कहा, "यदि पिटाई की जाती है और हिंसा होती है, तो मैं अपने परिवार और लोगों को पश्चिम बंगाल नहीं लाऊंगा।"

बहरहाल राज्य के उद्योग मंत्री निरुपम सेन ने उम्मीद जताई है कि मामले का कोई हल निकल आएगा। लेकिन उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए अब यह संभव नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी की मांग के मुताबिक चार सौ एकड़ जमीन किसानों को लौटा दी जाए।

गौरतलब है कि सिंगुर में टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स की महत्वाकांक्षी एक लाख रुपये कीमत वाली कार 'नैनो' का उत्पादन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना रतन टाटा का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' है। लेकिन जमीन अधिग्रहण के मामले को लेकर सिंगुर में भड़की हिंसा से टाटा खासे चिंतित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+