कहीं ताजमहल की खूबसूरती में दाग ना लगा दे प्रस्तावित कूड़ाघर

आगरा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए दुनिया भर में विख्यात ताजमहल को वर्षो तक मथुरा तेल रिफायनरी से निकलने वाली गैसों की चुनौती झेलने के बाद अब पास ही बनने वाले एक कूड़ाघर से खतरा हो गया है।

आगरा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए दुनिया भर में विख्यात ताजमहल को वर्षो तक मथुरा तेल रिफायनरी से निकलने वाली गैसों की चुनौती झेलने के बाद अब पास ही बनने वाले एक कूड़ाघर से खतरा हो गया है।

इस कूड़ाघर से निकलने वाली मीथेन ओर अन्य गैसों से भी इसके पीला पड़ जाने की आशंका हो जाएगी।

आगरा के कुबेरपुर मेंबनने वाले इस कूड़ा घर को लेकर पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता भी सचेत हो गए हैं।

पर्यावरणविद रवि सिंह ने आईएएनएस को बताया कि प्रस्तावित कूड़ा घर की ताजमहल और यमुना से नजदीकी बेहद खतरनाक है और ताजमहल के नजरिए से संवेदशील भी है।

ब्रज मंडल ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मीथेन गैस और कचरे से ताजमहल के आसपास का पर्यावरण दूषित हो जाएगा।

16 लाख आबादी वाले आगरा में किस मात्रा में कूड़ा पैदा होता है, इसके बारे में अलग-अलग अनुमानित आंकड़े हैं। वर्ष 2000 के सरकारी आंकड़े के अनुसार शहर में प्रतिदिन 350 टन कूड़ा पैदा होता है, जबकि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के मुताबिक आगरा में 650 टन कचरा रोजाना पैदा होता है, जबकि राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान के अनुसार यह आंकड़ा 2,000 टन का है।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जैन का कहना है कि आगरा के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की वजह से पहले भी कई परियोजनाएं स्थानांतरित या बंद की जा चुकी हैं और इस परियोजना के भी हर पहलू का भलीं-भांति अध्ययन होना चाहिए।

ताज महल से निकट होने के साथ ही कुबेरपुर में प्रस्तावित कूड़ा घर की ढलान यमुना की ओर है। पर्यावरण कार्यकर्ता शैलेश का कहना है कि इसका मतलब है कि यहां जमा तरल कचरा दो सौ मीटर दूर यमुना नदी में गिरेगा।

उधर, उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजीव उपाध्याय ने आईएएनएस से कहा कि प्रदूषण समस्या के हर पहलू पर विचार किया जा रहा है और सभी की संतुष्टि के बाद ही इस पर आगे बढ़ा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+