मध्यप्रदेश में किसानों के लिए रेडियो और काल सेंटर

भोपाल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में किसानों के लिए सामुदायिक रेडियो स्टेशन और काल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। ये किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होंगे, क्योंकि इन केंद्रों के माध्यम से उन्हें खेती के प्रचलित तरीकों के व्यावहारिक ज्ञान के साथ सलाह व जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषि विभाग ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए है।

मध्यप्रदेश में स्थापित किए जाने वाले काल सेंटर और सामुदायिक रेडियो स्टेशन किसानों को उनकी ही भाषा में वैज्ञानिक नुस्खे देंगे और खेती से संबंधित उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। इन केंद्रों पर विशेषज्ञों के दल मौजूद रहेंगे जो प्रश्नों और समस्याओं का तुरंत निराकरण करेंगे।

कृषि विभाग की अपर मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त डा़ रंजना चौधरी की मौजूदगी में सिएट की ओर से कृषि संचालक डा़ डी़ एऩ शर्मा तथा आईसेफ की ओर से डा़ क़े एल़ चड्ढा ने सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के मुताबिक भोपाल में प्रदेशव्यापी काल सेंटर स्थापित किया जाएगा और विदिशा जिले के सिरोन्ज में सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी स्थापित होगा। इसके अलावा बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा डी़ एऩ ए़ फिंगर प्रिन्ट की आधुनिक तकनीक से युक्त बीज परीक्षण प्रयोगशाला बनेगी। इस प्रयोगशाला में बीज की अनुवांशिक शुद्घता का परीक्षण किया जा सकेगा।

डा. चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश की विविधता पूर्ण खेती में छोटे किसान बाजार की मांग से अनजान रहते हैं और वे अपने आपको परंपरागत खेती से अलग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में काल सेंटर और सामुदायिक रेडियो स्टेशन इन किसानों को बदलते बाजार की जानकारी और सलाह देंगे, जिससे वे अपनी आय में वृद्धि कर सकें। प्रमुख सचिव प्रवेश शर्मा ने बताया कि यह काल सेन्टर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित सेंटर के अतिरिक्त होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+