प्रधानमंत्री ने बिस्मिल्लाह खान पर डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली , 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह ने गुरुवार को शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की दूसरी बरसी पर डाक टिकट जारी किया। डाक विभाग द्वारा प्रख्यात संगीतज्ञ को श्रद्धांजलि के रूप में जारी इस डाक टिकट का मूल्य पांच रुपये है।

प्रधानमंत्री ने डाक टिकट जारी करते हुए कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान विरासत भारत की साझा संस्कृति के अभिन्न अंग है और यह आने वाली अनेक पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। उनका संगीत अमर है और धर्म, जाति, भाषा व देश की सीमाओं के पार भी लोकप्रिय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चन्द लोग चाहे जितना प्रयास कर लें, भारतीय मस्तिष्क के खुलेपन को अवरुद्ध नहीं कर सकते। बिस्मिल्लाह खान और उन जैसे लोगों द्वारा पल्लवित और पुष्पित भारतीय जीवन पद्धति जीवंत रहेगी और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करती रहेगी।

इस अवसर पर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए.राजा ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को असाधारण प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया जिन्होंने संगीत के जरिए असीम शक्ति की थाह लेने का प्रयास किया। आम आदमी को अपने संगीत के प्रति आकर्षित करने की उनकी योग्यता बेमिसाल थी।

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिस्मिल्लाह खान को भारत की धार्मिक बहुलता और विभिन्न मतावलम्बियों के मेलमिलाप का सर्वोत्तम प्रतीक बताया। उल्लेखनीय है कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को वर्ष 2001 में देश के सर्वोत्तम नागरिक उपाधि भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका 90 वर्ष की आयु में 21 अगस्त, 2006 को देहांत हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+