23 साल बाद मिला बोतल में बंद संदेश
लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के एक व्यक्ति को बोतल में बंद अपना वह संदेश मिला है, जो उसने करीब 23 साल पहले एक बोतल में रखकर समुद्र में फैंक दिया था।
'डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड वेली ने 1985 में एक संदेश लिखकर एक बोतल में डाला और उसे ले जाकर उत्तरी स्कॉटलैंड के ओर्कने में समुद्र में फैं क दिया। उस समय डोनाल्ड की उम्र महज 11 साल थी।
उसने अपने संदेश में लिखा था कि जिस किसी को भी यह बोतल मिले, वह उसमें लिखे संदेश को उस तक पहुंचा दे।
दो दशक से भी ज्यादा अर्सा गुजरने के बाद स्कॉटलैंड के पूर्वी तट पर बसे कस्बे सेंट एंड्रयूज के वेस्ट सैंड्स में 'बीच' की सफाई करवा रहे स्वयंसेवी संगठन के एक दल को यह बोतल मिली।
बोतल में लिखा संदेश पाने के बाद स्वयंसेवी दल ने डोनाल्ड का पता लगाकर बरसों पुराना उसका संदेश उसे सौंपा।
डोनाल्ड की उम्र इस समय 33 साल है और वह पेशे से इंजीनियर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
