बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में मंत्रियों ने डाला डेरा

पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के पठारी क्षेत्रों में जारी व्यापक वर्षा के कारण कुशहा में तटबंध टूटने से बिहार के मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, अररिया, नवगछिया समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

राज्य की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और मंत्रियों ने प्रभावित जगहों पर डेरा डाल दिया है।

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज आईएएनएस को बताया कि वे स्वयं अररिया में, राजस्व मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव मधेपुरा व जल संसाधन मंत्री विजेन्द्र यादव सुपौल जिले में शुक्रवार से बाढ़ पीड़ित जिलों में चल रहे राहत कार्यो की निगरानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक डी़ एऩ गौतम तथा आपदा विभाग के विशेष सचिव पी़ एऩ राय भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। इस हवाई सर्वेक्षण में अधिकारी उन क्षेत्रों की पहचान करेंगे, जहां घनी आबादी पानी से घिरी हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में मदद के लिये सेना के दो हेलीकॉप्टर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्य सचिव आऱ क़े सिंह खुद सुपौल में हैं। उन्होंने बताया कि कटिहार जिले के कुरसेला, बरारी और कदवा प्रखंड के कई गांव जलमग्न हो गये हैं। पूर्णिया जिले के वैसा, अमौरा और उगरूआ प्रखंड के हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सुपौल जिला के वसंतपुर, प्रतापगंज, त्रिवेणीगंज और छातापुर प्रखंड तथा वीरपुर अनुमंडल के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों में बाढ़ दो से तीन फुट पानी भरा हुआ है। सुपौल के जिलाधिकारी शरीफ आलम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 44 नौकाओं और सेना के माध्यम से खाद्य सामग्री बांटी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+