बालीवुड की 'बिंदू' सायराबानो हुईं 64 साल की
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय चित्रपट के इतिहास में सायराबानो को हम सब 'जंगली','गोपी','बैराग' और 'पड़ोसन' जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय के लिए याद करते हैं। कम उम्र में ही अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली सायरा 23 अगस्त को 64 वर्ष की हो जाएंगी।
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय चित्रपट के इतिहास में सायराबानो को हम सब 'जंगली','गोपी','बैराग' और 'पड़ोसन' जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय के लिए याद करते हैं। कम उम्र में ही अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली सायरा 23 अगस्त को 64 वर्ष की हो जाएंगी।
सायरा का जन्म 23 अगस्त, 1944 को अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीमबानो के घर हुआ। सायरा ने 1961 में शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। यह अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
सन् 1968 में बनी फिल्म 'पड़ोसन' में उनके यादगार किरदार 'बिंदू' के कारण लोग सायरा को आज भी उसी नाम से पुकारते हैं। सुनील दत्त, सायरा बानो, किशोर कुमार और महमूद के अभिनय से सजी कॉमेडी फिल्म 'पड़ोसन' आज भी दर्शकों को लोट-पोट होने पर मजबूर कर देती है।
सायरा ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं की हैं। उन्होंने जिन फिल्मों में काम किया उनमें प्रमुख हैं 'जंगली','दूर की आवाज','आई मिलन की बेला', 'प्यार मोहब्बत', 'दीवाना', 'पड़ोसन', 'पूरब और पश्चिम', 'गोपी', 'बैराग', 'ज्वार भाटा', 'देशद्रोही' एवं 'फैसला'आदि कुछ प्रमुख फिल्में हैं ,जिनमें उनके काम को खूब सराहा गया।
सायरा के लिए अभिनय एक जुनून रहा है। वे जो भी भूमिका निभाती हैं उसमें जान डाल देती हैं। सायरा के बचपन का अधिकांश हिसा लंदन में गुजरा। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में 44 वर्ष की उम्र वाले बालीवुड सुपर स्टार दिलीप कुमार से विवाह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications
