घाटी में अलगाववादियों की रैली

श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस ने अपनी ताकत का एक दफा और प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को एक रैली का आह्वान किया है।

हुर्रियत के दोनों धड़ों की ओर से किए गए ईदगाह तक मार्च के आह्वान के मद्देनजर घाटी में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्थाएं और निजी कार्यालय बंद रहे और वाहन भी नहीं चले।

ईदगाह में रैली के मद्देनजर पुलिस या अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई है। हुर्रियत समन्वय समिति के मुताबिक जुम्मे की नमाज अपराह्न् दो बजे होगी।

शुक्रवार की नमाज के लिए हजारों लोगों के जुटने की संभावना के मद्देनजर मेयर सलमान सागर ने ईदगाह मैदान की सफाई करवा दी है। नमाज के बाद स्वतंत्रता समर्थक नेताओं के भाषण होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेयर ने मैदान की सफाई का प्रबंध करने के लिए गुरुवार शाम श्रीनगर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में एक दल वहां भेजा था।

नेशनल कांफ्रेंस से संबंध रखने वाले सलमान ईदगाह में जुम्मे की नमाज के हुर्रियत के कार्यक्रम का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "कश्मीरी मुसलमान होने के नाते मैं ईदगाह में नमाज का समर्थन कर रहा हूं।"

श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग खोले जाने और राज्य में सुरक्षा बलों को विशेषाधिकार देने वाले कानूनों को रद्द करने की हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी नेता मीरवाइज उमर फारूक की मांग का नेशनल कांफ्रेंस भी समर्थन कर रही है।

हुर्रियत कांफ्रेंस ने शनिवार और रविवार को बंद रखने और सोमवार को सरकारी सचिवालय के समीप लाल चौक में रैली करने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+