हरियाणा के चार खिलाड़ियों को डीएसपी की कुर्सी

चंडीगढ़, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले प्रदेश के चार खिलाड़ियों को पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) बनाया जाएगा।

इसके अलावा मुक्केबाजों के शहर भिवानी में एक मुक्केबाजी अकादमी और प्रदेश में एक कुश्ती अकादमी स्थापित की जाएगी।

हुड्डा ने पत्रकारों से कहा, "हम खेलों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। इसके लिए हम अपने स्तर पर सभी प्रयास करेंगे। प्रदेश के जो खिलाड़ी ओलंपिक क्वार्टर फाइनल या उससे आगे पहुंचे हैं, उन्हें उप अधीक्षक बनाया जाएगा।"

हुड्डा ने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाज विजेंदर कुमार को 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर को 50 लाख और उनके कोच जगदीश सिंह को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुक्केबाज अखिल कुमार तथा जितेंदर कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त को भी 25-25 लाख रुपये देगी।

बकौल हुड्डा, "मुझे आशा है कि इनाम की यह राशि इन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगी, जिससे कि ये राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे। हम अच्छी तरह जान गए हैं कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+