भोजपुरी सम्मेलन के लिए 25 सदस्यीय दल मारीशस रवाना

वाराणसी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व भोजपुरी सम्मेलन में भाग लेने के लिए वाराणसी से 25 लोगों का एक सद्भावना दल आज सुबह मारीशस के लिए रवाना हुआ। मारीशस में 22 अगस्त से 29 अगस्त तक चलने वाले भोजपुरी सम्मेलन में भाषाई विकास और उसके उत्थान के बारे में गहन चर्चा होने की संभावना है।

इस दौरान यहां विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। सम्मेलन में फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिडाड एंड टोबैगो सहित एक दर्जन से अधिक देशों के 500 से अधिक प्रवासी भारतीयों के भाग लेने की आशा है।

वाराणसी से मारीशस जाने वाले दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक सिंह ने रवाना होने से पहले बताया कि वैसे तो इस सम्मेलन से कई फायदे होंगे। लेकिन जो सबसे बड़ा फायदा होने वाला है वह यह कि इससे दो समान संस्कृति वाले देशों को और नजदीक आने में मदद मिलेगी तथा सबसे ज्यादा बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी के विकास के लिए रास्ता तलाशने में मदद भी मिलेगी।

मारीशस में होने वाले विश्व भेजपुरी सम्मेलन की तैयारी यहां काफी दिनों से की जा रही थी। सम्मेलन के दौरान वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए यहां के कलाकारों ने खास तैयारियां की हैं। सम्मेलन में भाग लेने जा रहे प्रख्यात भोजपुरी निर्गुण गायक भरत शर्मा ब्यास ने बताया कि इतने बड़े मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए हम लोग काफी रोमांचित हैं।

मारीशस जाने वाले लोगों में अनुराधा सिंह, विधान परिषद सदस्य कैलास सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे। दल के सदस्य अपने प्रवास के दौरान मारीशस के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री से मिलकर भोजपुरी भाषा के विकास और भारत के साथ और मधुर सांस्कृतिक संबंध की संभावनाओं पर विचार विमर्श करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+