दक्षिण अफ्रीकी सरकार को सेवाएं देंगे भारतीय सीए
केप टाउन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के महालेखा परीक्षक एक सौ से अधिक भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) नियुक्त करेंगे। ये एकाउंटेंट स्थानीय सरकार के वित्तीय रिकार्ड की लेखा परीक्षा में मदद करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के महालेखा परीक्षक टेरेंस नांबेंबे ने बुधवार को सांसदों से कहा कि 20 भारतीय सीए का पहला बैच अगले महीने तक दक्षिण अफ्रीका पहुंच सकता है। शेष 80 सीए की नियुक्ति बाद में की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय सीए प्रांतीय और नगर निगम अधिकारियों की सहायता करेंगे। वे उच्च गुणवत्ता वाली लेखा परीक्षा सेवा मुहैया कराएंगे, जिससे सरकार के वित्तीय प्रबंधन में सुधार आएगा।
नांबेंबे ने कहा कि शेष सीए की नियुक्ति भारत में की जाएगी, जो अगले तीन वर्षो के दौरान दक्षिण अफ्रीका आएंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना अगले दो से तीन वर्षो के लिए है। इस अवधि में घरेलू प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नए वित्तिय प्रबंधक तैयार किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications