आंध्रप्रदेश में भूकंप की अफवाह से अफरा-तफरी
हैदराबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार तड़के भूकंप के संदेशों और फोन काल्स की वजह से हड़कंप मच गया और भयभीत लोग सड़कों पर निकल आए।
राज्य की राजधानी हैदराबाद के कई इलाकों में तथा मेडक, रंगा रेड्डी, निजामाबाद, चित्तूर और विशाखापत्तनम जैसे क्षेत्रों में भूकंप की अफवाह कारण के बहुत से निवासी सुबह उठते ही घरों से बाहर निकल आए।
कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें उनके मित्रों ने फोन कर या संदेश भेजकर कर्नाटक के गुलबर्गा और आंध्रप्रदेश के कई हिस्सों में भूकंप आने की चेतावनी दी।
रात दो बजे से तीन बजे के बीच यह अफवाह जंगल की आग की तरह फैल गई। हैदराबाद के बाहरी हिस्से में रहने वाली फातिमा बी ने बताया कि उन्हें उनके पड़ोसियों ने सचेत किया और वे अपने बच्चों के साथ घर बाहर निकल आईं।
प्रशासन का कहना है कि उसे जानकारी नहीं है कि यह अफवाह कैसे फैली।
राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा है कि भूकंप की पूर्व चेतावनी कोई नहीं दे सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
