प्रेम में असफल भूटान के छात्र ने आत्महत्या की
ग्वालियर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नामजे दोरजी भूटान से पढ़ाई करने तो आया था प्रबंधन की, मगर एक लड़की को दिल दे बैठा। जब वह लड़की का दिल जीतने में नाकाम रहा, तो उसने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मुरार थाने के नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने आईएएनएस को बताया कि भूटान का छात्र नामजे ग्वालियर के बोस्टन कालेज में बीबीए की पढ़ाई करने आया था। वह छात्रावास के कमरा नंबर पांच में रहता था। उसने गुरुवार को बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।
दोरजी के कमरे तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह एक लड़की से प्यार करता था और उसकी उपेक्षा के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने आगे लिखा है कि उसका सारा सामान परिवार को सौंप दिया जाए। आत्महत्या करने से पहले दोरजी ने अपने सामान की पैकिंग भी की थी। पुलिस ने दोरजी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
इंडो - एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications
