विजेंदर का नायक की तरह स्वागत होगा : मां

भिवानी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सेमीफाइनल में विजेंदर की हार के बावजूद उनकी मां कृष्णा ने कहा कि विजेंदर का एक नायक की तरह स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "जब विजेंदर वापस आएगा तो हम लोग उसका एक नायक की तरह स्वागत करेंगे। उसने कांस्य पदक जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जरूर जीतेगा।"

उन्होंने कहा कि अगली बार वह विजेंदर को और मजबूत बनाएंगी और उनको खीर और चूरमा खिलाएंगी।

विजेंदर की बहन संगीता ने कहा, "सेमीफाइनल में हार के बाद भी वह हमारा हीरो है। उसने भारत को मुक्के बाजी में पहला आलंपिक पदक दिलवाया। हम सबको उस पर गर्व है।"

विजेंदर के सेमीफाइनल मैच को देखने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा ने कहा कि सेमीफाइनल में विजेंदर ने बढ़िया खेल दिखाया और किसी को मायूस नहीं होना चाहिए।

उधर, विजेंदर के शहर भिवानी में उनकी हार से थोड़ी मायूसी जरूर देखने को मिली, लेकिन उनको कांस्य पदक मिलने की खुशी में जश्न भी मनाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+