सू की से नहीं मिल पाए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत
यंगून, 22 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गम्बारी अपने ही घर में नजरबंद नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की से भेंट नहीं कर पाए।
गम्बारी सोमवार को यंगून पहुंचे थे। वे शुक्रवार सुबह साढे सात बजे सू की के आवास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सू की के परिसर के मुख्य द्वार पर गम्बारी एक घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन सू की से उनकी भेंट नहीं हो पाई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गुरुवार शाम से ही सू की अवासीय परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। उनके मुख्य द्वार पर चार पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया था।
हालांकि, गम्बारी ने बुधवार को नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि सू की मई 2003 से ही अपने घर में नजरबंद हैं। हाल ही में देश की सैन्य शासन ने सू की नजरबंदी की अवधि बढ़ा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
