अदालत ने जीएसएम ऑपरेटरों की याचिका ठुकराई (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जीएसएम मोबाइल फोन ऑपरेटरों की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सीडीएमए मोबाइल फोन ऑपरेटरों को दोहरी तकनीक अपनाने की अनुमति संबंधी सरकार के फैसले को चुनौती दी थी।

अदालत ने आज भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर समेत छह मोबाइल फोन ऑपरेटरों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि दिल्ली उच्च न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जीएसएम प्रणाली के मोबाइल फोन सेवा ऑपरेटरों की ओर से 'सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (सीओएआई) की याचिका पर न्यायाधीश गीता मित्तल ने सुनवाई की। इस मामले पर दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलेट ट्रिब्यूनल (टीडीसैट) भी सुनवाई करेगा।

गौरतलब है कि नवंबर 2007 में दूरसंचार विभाग यानी डॉट ने 'कोड डिविजन मल्टिपल एक्सेस' (सीडीएमए) ऑपरेटरों को समान लाइसेंस पर दोहरा स्पेक्ट्रम आवंटित करने की अनुमति देने का फैसला किया था।

यह सुविधा रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा इंडिकॉम जैसी कंपनियों के लिए फायदेमंद थी, क्योंकि इससे वे जीएसएम स्पेक्ट्रम भी हासिल कर सकती हैं। सरकार के इस फैसले को निरस्त करने की मांग करते हुए जीएसएम ऑपरेटरों के संगठन सीओएआई ने पिछले वर्ष 22 नवंबर को अदालत में एक याचिका दायर की थी।

जीएसएम ऑपरेटरों की मांग थी कि सीडीएमए ऑपरेटरों को जीएसएम स्पेक्ट्रम के आवंटन पर रोक लगा दी जाए। टीडीसैट ने पिछले दिसंबर में उनकी यह मांग ठुकरा दी थी। इसके बाद सीओएआई ने अंतरिम राहत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+