अफगानिस्तान में कनाडा के 3 सैनिक मारे गए

काबुल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के झेराय जिले में बम विस्फोट में कनाडा के तीन सैनिक मारे गए और एक घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

चारों सैनिक उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल(आईएसएएफ) के तहत तैनात थे। कनाडा की सेना के कमांडर ने बताया कि बुधवार को सेना के एक वाहन के बम विस्फोट की चपेट में आने से इन तीनों सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

कनाडा के सैन्य कमांडर जनरल डेनिस थॉम्पसन ने तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की। दूसरी ओर काबुल में आईएसएएफ ने भी एक बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की।

बुधवार को ही पोलैंड के तीन सैनिक भी पूर्वी शहर गजनी में इसी तरह के बम हमले में मारे गए थे। जबकि इससे एक दिन पहले काबुल में फ्रांस के दस सैनिक तालिबानी हमले में मारे गए थे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस साल अब तक अफगानिस्तान में180 अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों सहित 3,000 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+