राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने विजेंदर को दी बधाई

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीजिंग ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर कुमार को बधाई दी है।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "मैं आपकी इस सफलता पर बेहद खुश हूं। मुझे आप पर गर्व है। अपनी इच्छाशक्ति, साहस और अभिलाषा के दम पर आपने बीजिंग में देश को तीसरा पदक दिलाया। आपने साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मेरी तरफ से आपको भविष्य की शुभकामनाएं।"

अंसारी ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतकर विजेंदर ने साबित कर दिया है कि मेहनत और इच्छाशक्ति के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस सफलता के लिए देशवासियों और मेरी तरफ से आपको को हार्दिक बधाई।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "कांस्य पदक जीतने पर मैं आपको बधाई देता हूं। आपकी इस सफलता ने देश में जश्न का माहौल पैदा कर दिया है। सबको आप पर गर्व है। आने वाले दिनों में आपकी यह सफलता खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+