जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही में 50 फीसदी कमी आई
श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित भूमि वापस लिए जाने के मुद्दे पर जम्मू कश्मीर में जारी हिंसक प्रदर्शनों का सबसे अधिक असर कश्मीर घाटी के राजमार्ग पर पड़ रहा है। पिछले दो महीनों में राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही में पिछले वर्ष की तुलना में पचास फीसदी कमी दर्ज की गई।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जुलाई-अगस्त में लगभग 23,600 वाहनों ने कश्मीर घाटी से पंजाब सीमा के समीप लखनपुर चेक पोस्ट को पार किया। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 45 हजार वाहनों ने लखनपुर चेक पोस्ट पार किया था।
जम्मू कश्मीर में इस वर्ष जुलाई महीने में 36 हजार वाहनों ने प्रवेश किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 73 हजार वाहनों ने राज्य में प्रवेश किया था।
गौरतलब है कि अमरनाथ भूमि आवंटन विवाद से राज्य में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। राज्य में हिंसक प्रदर्शनों में अभी तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications