एनएसजी की बैठक बेनतीजा समाप्त (लीड-1)

विएना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह (एनएसजी) के समक्ष रखे गए मसौदे के एक प्रस्तावित प्रावधान को मानने से इंकार किया है। इसके बाद एनएसजी की बैठक शुक्रवार को बेनतीजा समाप्त हो गई। अब अगली बैठक 4-5 सितंबर को होगी।

45 सदस्यों वाली एनएसजी की दो दिवसीय बैठक बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचे समाप्त हो गई। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि अमेरिका ने कहा है कि इस सिलसिले में नया मसौदा बनाया जाए जो दोनों पक्षों (एनएसजी और भारत) को मान्य हो।

मसौदे में भारत द्वारा भविष्य में कोई अन्य परमाणु परीक्षण किए जाने पर भारत के साथ होने वाले परमाणु व्यापार पर रोक लगाने की बात कही गई है।

भारत ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह एनएसजी के समक्ष रखे गए मसौदे में कोई नया प्रावधान जोड़े जाने को स्वीकार नहीं करेगा।

इससे पहले अमेरिका के हथियार नियंत्रण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक मंत्री जान रुड ने कहा कि हमें आशा है कि इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।

रुड ने कहा कि परमाणु सामग्री के व्यापार के लिए एनएसजी के मौजूदा नियमों में ढील एक गंभीर विषय है और बैठक में इस पर गहन विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था के मजबूत होने के साथ ही भारत की ऊर्जा जरूरतें भी पूरी होंगी।

भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन को गुरुवार की बैठक शुरू होने से पहले एनएसजी के सदस्य देशों को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

कोई भी एनएसजी प्रतिनिधि भारत से संबंधित मामले पर बोलना नहीं चाहता है। किंतु एक वरिष्ठ जर्मन राजनयिक ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल की प्रस्तुति संतोषजनक थी और सदस्य देशों द्वारा उठाए गए सवाल रचनात्मक थे।

सूत्रों के अनुसार आस्ट्रिया, स्विटजरलैंड और आयरलैंड ने भारत के लिए एनएसजी के नियमों में संशोधन किए जाने पर अपनी चिंता प्रकट की।

आलोचकों का कहना है कि परमाणु परीक्षणों पर भारत द्वारा लगाया गया स्वैच्छिक प्रतिबंध पर्याप्त नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+