राखी सांवत के आरोपों से दुखी हैं शिल्पा
मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। आइटम गर्ल राखी सावंत ने 'बिग बॉस' कार्यक्रम की मेजबान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर आरोप लगाया है कि उनके रवैये के कारण शो का एक प्रतियोगी बदल दिया गया।
मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। आइटम गर्ल राखी सावंत ने 'बिग बॉस' कार्यक्रम की मेजबान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर आरोप लगाया है कि उनके रवैये के कारण शो का एक प्रतियोगी बदल दिया गया।
राखी के आरोपों से बेहद दुखी शिल्पा ने आईएएनएस को बताया, "मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती हूं, लेकिन यह सच है कि जो कुछ भी आरोप लगाए गए हैं, उनसे मैं काफी दुखी हूं।"
शिल्पा ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर राखी ने ये आरोप क्यों लगाए। उन्होंने कहा कि राखी तथ्यों को समझे बिना आरोप लगा रही हैं।
शिल्पा ने कहा कि वे बिग बॉस कार्यक्रम की केवल मेजबानी कर रही हैं, प्रतियोगियों के संबंध वे कोई निर्णय नहीं लेती हैं। उन्होंने कहा, "चैनल वालों ने मुझे कार्यक्रम की मेजबानी के लिए चुना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
