बाजार में उतरते ही आईफोन के दीवाने हुए लोग (लीड-1)

नई दिल्ली/गुड़गांव, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी और गुड़गांव के मॉल्स में गुरुवार मध्य रात्रि को आईफोन लांच होते समय लोगों में वैसा ही उत्साह देखा गया, जैसा हैरी पॉटर की किताब के देश के बाजारों में पहुंचने पर दिखा था।

दूरसंचार कंपनियां भारती एयरटेल और वोडाफोन ने बाजार में एप्पल आईफोन उतारा है। गुड़गांव के सहारा मॉल में कॉलेज की छात्रा स्वाति ने सबसे पहले आईफोन खरीदा। स्वाति आईफोन लांच होने के इंतजार में गुरुवार शाम सात बजे से ही इंतजार कर रही थी।

वोडाफोन कंपनी का एप्पल आईफोन दिल्ली की 11 दुकानों में उपलब्ध है, वहीं एयरटेल केवल गुड़गांव के सहारा मॉल में उपलब्ध है। 8 जीबी की मेमोरी वाले आईफोन की कीमत जहां 31 हजार रुपये है,वहीं 16 जीबी वाले फोन की कीमत 36,100 रुपये है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित वोडाफोन के आउटलेट में भी लोगों की भीड़ देखी गई। आईफोन खरीदने पहुंचे एक स्कूली छात्र रूद्र खन्ना ने कहा उसे काफी समय से इसका इंतजार था। उसने बताया, "इसमें 16 जीबी आईपोड भी है।"

गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू में एप्पल आईफोन की बिक्री मध्य रात्रि से शुरू हो गई। इसके अलावा जल्द ही यह देश के 65 अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+