दक्षिण अफ्रीका के फैसले से पाकिस्तान नाखुश (लीड-1)

कराची, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले महीने होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में नहीं खेलने के क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के फैसले पर नाखुशी जताई है।

दक्षिण अफ्रीका के इस फैसले के बाद आठ देशों की इस प्रतियोगिता की मेजबानी की पीसीबी की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। पीसीबी के प्रवक्ता ने दक्षिण अफ्रीका के इस कदम को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। प्रवक्ता के मुताबिक प्रतियोगिता के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पीसीबी ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है।

प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 28 सितंबर तक लाहौर और कराची में होना है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इनकार के बाद कई अन्य देशों के पाकिस्तान नहीं आने की आशंका बढ़ गई है।

दक्षिण अफ्रीका के आलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी काफी समय से सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने भी सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्राफी में नहीं खेलने का फैसला किया है। सीएसए के मुताबिक उसके खिलाड़ी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, लिहाजा उसे यह कड़ा फैसला लेना पड़ा।

सीएसए के अधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर आईसीसी कार्यदल से विचार-विमर्श के बाद प्रतियोगिता से दूर रहने का फैसला किया। सीएसए के अधिकारियों के मुताबिक उनके देश के खिलाड़ी पाकिस्तान में हाल में हुए बम धमाकों को लेकर खासे चिंतित हैं।

पाकिस्तान में हुई ताजातरीन घटनाओं के कारण कार्य दल सीएसए को पाकिस्तान में खेलने को राजी नहीं कर सका । हालांकि कार्य दल ने बार-बार यह समझाने का प्रयास किया कि चैंपियंस ट्राफी के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, लेकिन इसके बावजूद सीएसए वहां अपनी टीम भेजने के लिए राजी नहीं हुआ।

सीएसए के अध्यक्ष नार्मन अरेंड्से ने साफ तौर पर कहा कि वे किसी भी हालत में अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेंगे।

नार्मन ने कहा, "हमने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया। हम बतौर मेजबान पाकिस्तान के हक का सम्मान करते हैं। यही कारण है कि हम आईसीसी से इस टूर्नामेंट की तारीख फिर से तय करने की गुजारिश करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+