फरहान संगीत बैंड बनाएंगे !

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड के प्रयोगधर्मी निर्देशकों में एक फरहान अख्तर निर्देशन के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि वे अपना संगीत बैंड भी बना सकते हैं।

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड के प्रयोगधर्मी निर्देशकों में एक फरहान अख्तर निर्देशन के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि वे अपना संगीत बैंड भी बना सकते हैं।

फिल्म 'रॉक ऑन' में फरहान ने एक संगीतकार का किरदार निभाया है। इस फिल्म के बाद ही उनके मन में संगीत बैंड बनाने के विचार आया है।

फरहान ने आईएएनएस को बताया, "मैं संगीत बैंड बनाने से इनकार नहीं कर रहा हूं। दरअसल, मैं अपनी इच्छाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता। "

फिल्म 'रॉक ऑन' सिनेमाघरों में 29 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है। यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो देश में सबसे लोकप्रिय संगीत बैंड का निर्माण करते हैं।

फरहान ने कहा कि फिल्म 'रॉक ऑन' से उनके भीतर संगीत प्रेम एक बार फिर जाग उठा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अभिनय करने से उन्हें रॉक संगीत के प्रति लगाव बढ़ गया है और इसी कारण उनके मन में संगीत बैंड बनाने का ख्याल आ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+