फिलहाल नहीं बढ़ेंगे इस्पात के दाम

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार ने निकट भविष्य में इस्पात की कीमतों में किसी भी तरह के संशोधन से इनकार कर दिया है। दुनिया भर के बाजारों का रुख देखते हुए ऐसा किया गया है।

इस्पात सचिव पी. के. रस्तोगी ने शुक्रवार को कहा, "पूरी दुनिया में इस्पात की कीमतों में नरमी आ रही है। ऐसे में इस्पात कीमतों में संशोधन करने का कोई कारण नहीं है। इसके उलट कंपनियों को कीमतों में और कमी लाने के तरीकों पर विचार करना चाहिए।"

रस्तोगी के साथ सहमति जताते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'स्टील अथोरिटी आफ इंडिया लिमिटेड' (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. के. रुं गटा ने कहा कि कंपनी फिलहाल कीमतें स्थिर रखेगी।

रुं गटा इस्पात मंत्री राम विलास पासवान के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम मौजूदा कीमतें बरकरार रखेंगे।"

गौरतलब है कि इसी वर्ष सात मई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में इस्पात उत्पादक कंपनियों ने एक बैठक की थी। उस वक्त कंपनियों ने फ्लैट इस्पात की कीमतों में चार हजार रुपये प्रति टन और स्ट्रक्चरल इस्पात की कीमतों में दो हजार रुपये प्रति टन की कमी लाने पर सहमती जताई थी।

बैठक में इस्पात कंपनियां इस बात पर भी सहमत हुईं थी कि अगले तीन महीने तक कीमतों में संशोधन नहीं की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+