सिंगुर परियोजना के लिए रतन टाटा चिंतित

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा मोटर के अध्यक्ष रतन टाटा अपनी कंपनी की सिंगुर में छोटी कार 'नैनो' की परियोजना को लेकर काफी चिंतित हैं। पश्चिम बंगाल के उद्योगमंत्री निरुपम सेन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा मोटर के अध्यक्ष रतन टाटा अपनी कंपनी की सिंगुर में छोटी कार 'नैनो' की परियोजना को लेकर काफी चिंतित हैं। पश्चिम बंगाल के उद्योगमंत्री निरुपम सेन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रतन टाटा के साथ करीब एक घंटे लंबी मुलाकात के बाद सेन ने कहा,"रतन टाटा सिंगुर परियोजना को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्हें इसका जरा भी अंदेशा नहीं था कि सिंगुर में उनकी परियोजना के खिलाफ इस तरह के प्रदर्शन होंगे। उन्होंने इस बारे में अपनी चिंता और भय प्रकट किया है।"

सेन ने बताया कि उन्होंने टाटा को आश्वस्त किया कि तृणमूल कांग्रेस ने सरकार को भरोसा दिया है कि 24 अगस्त के प्रदर्शनों के समय सिंगुर में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या पैदा नहीं होगी।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव वाली कृषिजामी जीबन जीबिका रक्षा समिति ने 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है। समिति की मांग है कि टाटा कार कारखाने के लिए अधिग्रहीत की गई 997.11 एकड़ जमीन में से 400 एकड़ जमीन कृषकों को वापस कर दी जाए।

सेन से यह पूछने पर कि क्या अधिक विरोध प्रदर्शनों के कारण टाटा अपनी परियोजना राज्य से बाहर ले जाने पर विचार कर रहे हैं, सेन ने कहा,"उन्होंने इस परियोजना पर निवेश किया है। वे बाहर नहीं जाना चाहेंगे जब तक कि उनको ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर दिया जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+